फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर खेमेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पंचोत्सव के समापन के बाद अब समाजवादी पार्टी में सरगर्मी बढ़ने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पहले से ही घमासान जारी है। इसको लेकर पार्टी में खेमेबंदी शुरू हो गई है। दोनों ही प्रत्याशी लखनऊ और दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह में प्रत्याशी के नाम ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा के खिलाफ पहले सपा का अविश्वास प्रस्ताव और फिर उनके त्यागपत्र के साथ शुरू हुई अध्यक्ष पद की जंग को लेकर समाजवादी पार्टी में खेमेबंदी हो गई है। पार्टी की टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके लाल सिंह लोधी मैदान में हैं, तो वहीं जिला पंचायत सदस्य गणेश यादव ने भी अपनी दावेदारी के लिए लखनऊ-दिल्ली की परिक्रमा शुरू कर दी है। गणेश यादव चुनाव में यादव फैक्टर को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। वह पार्टी का साथ दे रहे जिला पंचायत सदस्यों को लेकर दिल्ली होकर भी आ चुके हैं। उधर, लाल सिंह लोधी भी अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त हैं। उनके गुट के लोगों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल चुका है लेकिन इस रस्साकशी के चलते स्थानीय स्तर पर गुट बन गए हैं। सूत्रों का कहना है कि लाल सिंह की दावेदारी अधिक दमदार है।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर कोई विवाद नहीं है। पार्टी आलाकमान ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। चुनाव प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार जल्द ही तिथि तय करेगी। इस्तीफे के तीन महीने के अंदर तिथि की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार के नाम का ऐलान संभवत: एक सप्ताह में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें