फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर मेले में डांस गर्ल से खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर मेले के नुमाइश मैदान में बुधवार रात डांस शो के दौरान कुछ मनचले मंच पर चढ़ गए और डांस कर रही तीन-चार लड़कियों के साथ खींचतान शुरू कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जमकर लाठियां फटकारीं, जिससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद गुरुवार को डांस शो बंद रहा। पुलिस मंच पर चढ़ने वाले मनचलों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

बटेश्वर मेला के नुमाइश मैदान में बुधवार रात एक डांस शो के दौरान अनर्थ होने से बच गया। शो के दौरान तीन-चार लड़कियां फिल्मी गाने की धुन पर डांस कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक बैरीकेडिंग लांघकर मंच पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने डांस गर्ल के साथ खींचतान शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले डांस गर्ल ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। भगदड़ और अफरा-तरफी के बीच हंगामा खड़ा हुआ तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां फटकारीं और महिला कलाकारों को सुरक्षित निकाल कर उनके शिविर तक पहुंचाया। मंच पर चढ़ने वाले मनचलों की पहचान के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं रात को हुई घटना के बाद गुरुवार को दिन भर डांस शो बंद रहा। मेला पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें