फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये सिरे से होगा छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव नये सिरे से होंगे। अधिसूचना से लेकर नामांकन प्रक्रिया तक फिर से कराई जाएगी। चुनाव समिति ने शोधार्थी छात्रों की सूची तैयार कर ली है। अब गेंद कुलपति के पाले में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शोधार्थी छात्रों की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद विवि के छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिये गये थे। याचिकाकर्ता द्वारा चुनाव समिति को प्रत्यावेदन देने के बाद शोधार्थी छात्रों की सूची तैयार की गई। सभी संस्थानों के विभागाध्यक्षों से शोधार्थी छात्रों की जानकारी ले ली गई है। चुनाव अधिकारी प्रोे. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 112 शोधार्थी छात्रों की सूची तैयार कर प्रत्यावेदन के साथ कुलपति को सौंप दी गई है। वहीं विवि द्वारा छात्र संघ चुनाव कराए जाने से सपा छात्र सभा, एबीवीपी, एनएसयूआई और राष्ट्रीय छात्र लोकदल अपने प्रत्याशी उतारेंगे। माना जा रहा है कि पिछली बार की गलती से सबक लेते हुए इस बार नामांकन निरस्त भी कम ही होंगे।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव की सुगबुगाहट
विवि में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। विवि प्रशासन द्वारा दीक्षांत समारोह के लिए भेजे गये आमंत्रण पत्र में पदाधिकारियों के पद नाम के आगे पूर्व लिखने के बाद से कर्मचारियों ने चुनाव कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें