फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को गोली मारी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। विवाद के बाद युवक ने शराब के नशे में आंवलखेड़ा के ग्राम प्रधान को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में आगरा के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

बरहन के आंवलखेड़ा स्थित गढ़ी मद्दे निवासी पवन का बुधवार की शाम शराब के नशे में अपने परिवार के ही चाचा वेदप्रकाश से विवाद हो गया। इस दौरान उनमें मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह चौहान ने फोन से दोनों को समझाकर शांत करा दिया। बताते हैं कि इसके बाद पवन ग्राम प्रधान के आंवलखेड़ा स्थित घर में पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, ग्राम प्रधान के दरवाजा खोलते ही उससे गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर सतेंद्र सिंह चौहान ने मना किया। इसके बाद पवन ने उस पर फायरिंग कर डाली। बताते हैं कि गोली उसके सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घरों से निकल आए। यह देख आरोपी पवन फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिवारीजन उसे आगरा के नर्सिंगहोम में ले गए। देर रात प्रधान की हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार पवन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें