फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर लाइनें ठीक करते रहे जलकल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दीपावली पर पेयजल सप्लाई को लेकर जलकल विभाग की नींद उड़ी हुई है। सोमवार सुबह शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। पानी नहीं मिलने पर लोगों ने इसकी शिकायत की। इस पर जलकल विभाग की टीम ने जांच की तो एक स्थान पर 24 इंच की लाइन में लीकेज मिला। इसे तुरंत दुरुस्त किया गया। उधर, यमुना मेें प्रदूषण का स्तर कम न होने की वजह से जल शोधन में दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति देने के लिए जलकल विभाग को सोमवार को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। सिंगी गली, रावतपाड़ा सहित आसपास के इलाकों में सुबह से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से दिनभर लाइनों को चेक किया गया। दरअसल, मंगलवार से तीन दिन तक कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में यदि कोई लीकेज होता है तो उसे दुरुस्त करने में परेशानी हो सकती है। इसके चलते सोमवार को सभी लाइनों को चेक किया गया। कमी मिलने पर लाइनों को दुरुस्त किया गया।
उधर, प्रदूषण की वजह से जल शोधन में हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए जलकल विभाग ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण की मात्रा कम नहीं हुई है। रविवार से सोमवार शाम तक जल स्तर में करीब छह इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर रविवार को यमुना का जलस्तर 481.9 था, जो सोमवार शाम को बढ़कर 482.5 फुट हो गया। इसके साथ प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ी है लेकिन त्योहार पर जनता को पानी के लिए नहीं भटकना पड़े, इसके लिए जल शोधन इकाइयों को अतिरिक्त चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता मुख्यालय बीएम शर्मा का कहना है कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी, शहर में पेयजल की किल्लत न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें