फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली मे दो गुटो मे पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। ग्राम वास शोभाराम में सोमवार को मामूली बात पर कहासुनी के बाद दो गुटों में पथराव हो गया। इससे महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वास शोभाराम निवासी संजू पुत्र मथुरा प्रसाद का दूसरे पक्ष के राजकुमार पुत्र राम खिलाड़ी का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। इससे रानी पत्नी रामखिलाड़ी वघेल और मथुरा प्रसाद घायल हो गए। पथराव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मथुरा प्रसाद पक्ष के पांच लोगों को हिरासत लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें