फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमगाएंगे दीये, पर धुंध करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिवाली पर रात में दीपक और मोमबत्तियां जलाने में ज्यादा जतन नहीं करना होगा। आज रात हवाएं नहीं चलेंगी, इसलिए देर रात तक दीपक जलते रहेंगे। अलबत्ता सुबह धुंध जरूर रहेगी। मौसम विभाग ने दिवाली के बाद तेज हवा ना चलने से धुंध और पटाखों से प्रदूषण के गहराने की संभावना जताई है। ऐसे हालातों में हृदय और अस्थमा रोगियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। दिन में पारा 30.4 डिग्री और रात में 12.9 डिग्री रहा। सामान्य से यह एक डिग्री ज्यादा है। सुबह धुंध छाई रही और यह अगले तीन दिनों तक बरकरार रहेगी। 15 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने पर बदलेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं होगा। दिवाली पर सुबह धुंध छाई रहेगी। सुबह 10 बजे के बाद ही आसमान साफ होगा। हालांकि तीन दिन कोहरा नहीं होगा। हवाएं न चलने से दिवाली के बाद धुंध और पटाखों से निकला प्रदूषण लोगों को परेशान कर सकता है। दिन और रात के पारे में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें