फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और मुलायम ने किया आईएलएस का ‘उद्घाटन’

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भले ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह के निर्देश पर खेरिया एयरपोर्ट पर आईएलएस चालू हो गया लेकिन इसका अनौपचारिक उद्घाटन पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह ने कर दिया। उन्हें लेकर आया विशेष विमान आईएलएस सुविधा लेने वाला पहला विमान बना। कम दृश्यता के कारण खेरिया एयरपोर्ट पर रविवार को आईएलएस चालू किया गया।
विज्ञापन

धुंध और कम दृश्यता के कारण विमान उतरने में परेशानियों से निजात दिलाने के लिए खेरिया एयरपोर्ट पर महीनों पहले आईएलएस लग गया था। इसे चालू नहीं किया गया था। शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मिला था। उन्होंने डीजीसीए को आईएलएस सर्टिफिकेशन देने का आदेश दिया था। शनिवार को खेरिया एयरपोर्ट को आदेश मिल गए। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह के आने के साथ ही आईएलएस चालू हो गया।
मुलायम सिंह को 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचना था। धुंध के कारण उनका विमान करीब 11:40 बजे पहुंचा। इस समय दृश्यता करीब 2000 मीटर थी। जबकि विमान लैंड कराने के लिए 4800 मीटर की दृश्यता होनी चाहिए। इसके बाद आईएलएस चालू किया गया और पूर्व सीएम का विमान लैंड कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें