फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने दुकानदार को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गुलिस्तां पार्किंग में रविवार को सुरक्षा कर्मी द्वारा दुकानदार से अभद्रता के बाद माहौल गरमा गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मचारी ने दुकान को जमकर पीटा। घटना की जानकारी पर एकजुट हुए दुकानदारों ने सुरक्षाकर्मियोें के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान पर्यटकों में भगदड़ मच गई। मामले में घायल दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीकरी स्थित गुलिस्तां पार्किंग में रविवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे दुकानदार अबू कुरैशी खड़ा था। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहुंचे प्राइवेट सुरक्षा गार्ड गोविंद ने उसे वहां खड़ा होने पर धमकाया। इस विवाद के बाद उसने अबू कुरैशी की डंडे से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में रोष फैल गया। उन्होंने एकजुट होकर सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दुकानदार और सुरक्षा कर्मचारी आमने सामने आ गए। घटना देख वहां से गुजर रहे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले में अबू कुरैशी ने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ अभद्रता व मारपीट करने की तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्डों को यहां आने वाले पर्यटकों को होने वाली परेशानियों से दूर करने के लिए तैनात किया गया है। बावजूद इसके वे खुलेआम सुविधा शुल्क वसूलते हैं। इससे दुकानदार परेशान हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
बहिन को लेने गए युवक का चौथे दिन भी सुराग नहीं
फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी अंतर्गत गांव सामरा से बहिन को लेने थाना अंतर्गत आंव पनवारी गया भाई का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में सूचना दी। गोली उर्फ चंद्रहंस पुत्र प्रताप सिंह निवासी सामरा बाईक से गांव पनवारी गया था जो लापता हो गया। परिजनों ने सूचना थाना फतेहपुर सीकरी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें