फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नहर कटी, किसानों की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चंबल नहर में पानी छोड़े जाते ही बाह के दोदापुरा-तरासो गांव में नहर फट गई। नहर का पानी खेतों में खड़ी फसलों को रौंदते हुए गांव तक पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। रातभर पसीना बहाने के बाद किसान पानी को गांव की गलियों में घुसने से रोकने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन

बाह के असिंचित खेतों के लिए वरदान साबित होने वाली चंबल डाल नहर रविवार को दोदापुरा व तरासों गांव के किसानों के लिए अभिशाप बन गई। पानी के दबाव में दोनों गांवों के बीच से होकर गुजरने वाली नहर शनिवार रात फट गई। खेतों में खड़ी फसलों को रोदते हुए पानी गांव तक पहुंचा तो ग्रामीणों में खलबली मच गई और नहर का कटान रोकने के लिए दौड़ पड़े। कटान रोकने में नाकामयाब रहे किसानों ने नहर का फाटक बंद कर गांव की गलियां में पानी घुसने से रोकने में कामयाब हो सके। दोदापुरा का तालाब ओवरफ्लो होने से कालीचरन की सिंघाड़े की फसल बह गई। जहां बाजरा के खेतों में कटी पड़ी बालियां बह गईं वहीं मूंग, उड़द और सरसों की फसल डूब गई। तरासों के मुन्नीलाल, अमर सिंह, पूरन सिंह, रामबहादुर, गंगादीन, रामबाबू, भरत सिंह, दुर्गा प्रसाद, दोदापुरा के जयश्रीराम, कालीचरण, रामप्रकाश, जगदीश आदि किसानों की सैकड़ों बीघा रकबे में खड़ी फसल बरबाद हो गई है। किसानों ने नहर विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें