आगरा। कमलानगर बी ब्लॉक निवासी प्लाईवुड कारोबारी विजय बंसल के खाते से अनजान व्यक्ति के खाते में 99.5 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता ने किसी को न तो ओटीपी बताया और न ही किसी लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक किया था। वह दोनों एक शादी समारोह में थे, तभी बैंक से मैसेज आया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद