किरावली शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्यायें सुनते तहसीलदार किरावली दीपांकर फोटो संवाद
किरावली। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को समाधान दिवस में तहसीलदार दीपांकर के सामने कुल 99 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 5 का मौके पर निदान हो सका। सबसे ज्यादा जमीन विवाद के 49 मामले आए थे।
वहीं, अछनेरा के ग्राम खड़वाई में एक बालक के जन्म पंजीकरण के मामले में बीडीओ को प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम खड़वाई निवासी बिट्टू ने 2 जून को बेटे कृष्णा के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। 15 जुलाई को प्रस्तुत जांच आख्या में पुष्टि हुई कि आवेदक के पुत्र कृष्णा की वास्तविक जन्म तिथि 19 फरवरी 2013 है। जांच के दौरान दो व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए। रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) सह खंड विकास अधिकारी अछनेरा को निर्देश जारी किए गए हैं कि निर्धारित नियमानुसार विलंब शुल्क जमा कराकर बालक कृष्णा का नाम जन्म-मृत्यु पंजिका में दर्ज कर प्रमाणपत्र अविलंब जारी किया जाए।