फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

988 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कासगंज में स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की वैक्सीन लगवाता कर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना टीकाकरण के तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन 7 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर आवंटित किए गए 1315 कर्मियों में से 988 ने टीका लगवाया। अभियान के दौरान नोडल अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी सहयोग करें। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि वैक्सीन को पूर्ण सुरक्षित ढंग से कोल्ड चैन बनाते हुये रखा गया है। अभियान के लिए 1315 कर्मियों को चिह्नित किया गया, जिनमें से 988 कर्मियों ने टीकाकरण कराया। अब 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण होगा। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीका लगाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर नोडल बीके राजपूत , यूनीसेफ बीएमसी मोहम्मद रिजवान,बीएमसी लईकअहमद व डब्ल्यूएचओ शकील हुसैन व और स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुपस्थित की बनेगी सूची
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि जिनका नाम कोविन पोर्टल पर पंजीकृत अनुपस्थित लोगों की अब एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
केंद्र -आवंटन - वैक्सीनेशन
जिला अस्पताल -109 26
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर - 206- 172
मिशन अस्पताल : 200 -168
कलावती नर्सिंग होम -200-160
बिड़ला अस्पताल -200 -140
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों -200 -157
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा - 200-165

कासगंज के सोरों में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जर्वेशन में बैठे स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : KASGANJ

कासगंज के गंजडुंडवारा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी जाहिर करते स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : KASGANJ

कासगंज के बिड़ला अस्पताल पर प्राइवेट चिकित्सक व कर्मी कोरोना टीकाकरण के बाद प्रसन्नता जाहिर करत- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें