फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

952 ने दौड़ लगाई, 797 हुईं पास

Sun, 10 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुल‌िस भ्‍ारती दाौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
  पुलिस लाइन में चल रही महिला आरक्षी भर्ती के तीसरे दिन ब्रज की लड़कियों ने सिपाही बनने के लिए दम दिखाया। शनिवार को 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उपस्थित 952 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, लेकिन इनमें से 797 ही पास हो पाईं। 155 फेल हो गईं। 248 गैरहाजिर रहीं। आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, फीरोजाबाद की अभ्यर्थी भी पहुंचीं। दो अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 11 मिनट से पहले ही दौड़ पूरी कर ली। इन्हें 200 में से पूरे अंक मिले। वहीं 14 दौड़ लगाते हुए बेहोश हो गईं। उन्हें मेडिकल कैंप ले जाया गया। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें परिवारीजनों के साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें