फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिला प्रशासन को 92,111 ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इसमें 70,127 ने ऑफलाइन और 21,984 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन फार्मों की जांच कराने का काम संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही बीएलओ ने शुरू कर दिया है। जांच के बाद नामों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने एक नवंबर 2021 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान दो रविवार तथा दो शनिवार को सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थित रहे। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान ऑफलाइन आवेदन सबसे अधिक फिरोजाबाद विधानसभा में 19397 और सबसे कम 8866 टूंडला विधानसभा में प्राप्त हुए हैं। वहीं टूंडला विधानसभा में सबसे अधिक 9079 ऑनलाइन आवेदन व सबसे कम सिरसागंज विधानसभा में 992 आए। विभागीय सूत्रों की मानें तो सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन युवा वर्ग के लोगों ने किए।
-विधानसभा वार प्रशासन के मिले आवेदन फार्म.....
-------------------------------------------------
विधानसभा -ऑफ लाइन -ऑनलाइन -कुल
टूंडला -8866 -9079 -17945
जसराना -12784 -2973 -15757
फिरोजाबाद -19397 -5997 -25394
शिकोहाबाद -16008 -2943 -18951
सिरसागंज -13072 -992 -14064
-----------------------------------------------
कुल -70127 -21984 -92111
----------------------------------------------
- विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों की जांच करा नाम शामिल करने, हटाने व संशोधन किए जाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
अभिषेक कुमार सिंह
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद।