फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद पर अड़ी ओरियल कंपनी, टीम को दफ्तर बुलाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र घोटाले की जांच में नया मोड़ आ गया है। जांच टीम और ओरियल कंपनी के अफसरों के बीच व्हाट्सएप पर वाक युद्ध शुरू हो गया है। कंपनी अपनी जिद पर है और अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजा है कि जांच टीम यदि कंपनी के दफ्तर आएगी तो दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे। वही जांच अफसर कह रहे हैं कि कंपनी के अफसर कोई भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के घोटाले की जांच में जुटी टीम ने अब तक ढाई सौ से अधिक उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। इन सभी उपभोक्ताओं के खाते खंगाले जा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि पासबुक में दर्ज धनराशि खाते में है या नहीं। इधर, ओरियल कंपनी के अफसर सिर्फ व्हाट्सएप पर बुलावा संदेश भेज रहे हैं। जांच टीम और ओरियल कंपनी के बीच व्हाट्सएप पर दस्तावेजों को लेकर चर्चा हुई। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एलडीएम उनके गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर आए और उन्हें सभी जानकारी दी गई। अब उन्हें यदि कोई दस्तावेज चाहिए तो कंपनी के दफ्तर में आएं। दस्तावेज प्राप्त कर प्राप्ति की सूचना दर्ज करें। हालांकि जांच टीम का कहना है की ओरियल कंपनी के दफ्तर में अधिकारियों ने कह दिया कि जिस लॉकर में ग्राहक सेवा केंद्र के दस्तावेज रखे हैं, उसकी चाबी खो गई है। जांच टीम और ओरियल कंपनी के अफसर अपना अपना दावा कर रहे हैं, लेकिन दावों से उपभोक्ताओं को राहत मिलती नहीं दिख रही।
वर्जन-
- मोबाइल पर संदेश भेजने के अलावा लिखित में भी नोटिस भेजा है। कंपनी अफसर ने व्हाट्सएप पर संदेश दिया है कि जांच टीम गुरुग्राम कार्यालय आ जाए। महेश प्रकाश, एलडीएम
विज्ञापन

- जो भी सहयोग जांच टीम मांग रही है। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। अब यदि जांच टीम को दस्तावेज चाहिए तो कंपनी के दफ्तर आए और दस्तावेज ले जाएं। विक्रम सिंह, असिस्टेंट मैनेजर ओरियल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें