फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री गिरा पारा, फिर भी नहीं राहत

विज्ञापन
ध्ाूप में बचाव करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिनों से लगातर बढ़ रहा पारा गुरुवार को रुका रहा। एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए लोग परेशान रहे। कूलर-एसी में ही लोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिल सकी, लेकिन इस दौरान बिजली के तारों में हुए फॉल्ट लोगों को खूब रुलाते रहे। कहीं आधे घंटे के लिए लाइट कटी रही तो कहीं दो घंटे के लिए बिजली गायब रही। तेज धूप के चलते दिन में सड़कें खाली नजर आईं। पूरे दिन बाद जब शाम को तापमान में गिरावट आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन मौसम इतना गर्म था कि शाम को भी गर्म हवाएं बदन झुलसा रही थीं।

उधर, बदलते मौसम ने हर किसी को परेशान कर रहा है, लेकिन बच्चों के लिए मौसम दुश्मन बन गया है। गर्मी में बच्चे परेशान हो जाते हैं। पानी की कमी से उन्हें उल्टी, दस्त और डायरिया जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें