फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 दिन कड़े पहरे में बंद रहेगी प्रत्याशियों की किस्मत

विज्ञापन
29 दिन कड़े पहरे में बंद रहेगी प्रत्याशियों की किस्मत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी पोलिंग एजेंटों ने ईवीएम को मंडी में जमा करा दिया। प्रशासन ने कड़े पहरे के बीच बनाए गए स्ट्रांग रूम में इन ईवीएम को बंद कर दयिया है।
विज्ञापन

मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के जरिए स्ट्रांग रूम पर हर पल की निगरानी की जा रही है। बुधवार को डीएम आईपी पांडेय ने मंडी समिति पहुंचकर ईवीएम गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम सुरक्षा में बीएसएफ के साथ-साथ पुलिस बाल को भी तैनात किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि ईवीएम की सुरक्षा अतिमहत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जाये। ईवीएम क्षेत्र में बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने दें। डीएम ने ईओ नगर पालिका, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत को व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भेी चैक किया गया। तैनात कार्मिक को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए, यदि कोई समस्या आये तो अवगत कराएं। इस मौके पर एडीएम वित्त और राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन केपी सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर नंदलाल सिंह मौजूद रहे।

एक माह तक अटेकी रहेंगी प्रत्याशियों की सांसे
कासगंज। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है, लेकिन प्रत्याशियों को एक माह तक परिणाम के लिए इंतजार करना होगा। उनके भाग्य का फैसला 23 मई को होना है।
विज्ञापन

यहां 14 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमाई हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। पोलिंग एजेंटों, प्रत्याशियों के बिस्तर पर लगे कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशियों को भी जीत का भरोसा है। मतदाताओं ने तो अपना काम पूरा कर दिया है। अब प्रत्याशियों को 23 मई तक प्रतीक्षा करनी होगी। मतगणना में एक महा का समय होने से प्रत्याशियों की संासें अटकी रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें