एटा। गांव कासिमपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव सिरोला निवासी देवीश्री (23) की एक साल पहले थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी तोफानसिंह के साथ हुई थी। सोमवार को संदिग्ध हालात में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देवीश्री का शव फंदे पर लटका देखकर ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर आ गई। मामले में मृतका के भाई प्रेमपाल ने दहेज की खातिर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दहेज हत्या की रिपोर्ट
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव खजुराना निवासी हब्बू पुत्र रघुवर दयाल ने अपनी बेटी मालती की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र मरथरा निवासी अमीन के साथ की थी। आरोप है कि 23 मार्च को ससुरालियों ने मालती की दहेज की खातिर हत्या कर दी थी। मामले में हब्बू ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।