एटा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत गर्ग रविवार को एटा आए। यहां व्यापार मंडल की ओर से उनका जगह जगह स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान घंटाघर पर शहर के व्यापारी एकत्रित हुए और अध्यक्ष का चांदी का मुकुट और फूल मालाओं से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यापारियों ने रविकांत गर्ग को अध्यक्ष मनोनीत करने पर आभार जताया और अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करेंगे और जीएसटी की समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर अतुल राठी, अशोक गुप्ता, अशोक सराफ, दिनेश वार्ष्णेय, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, संदीव जैन, एस कुमार आदि मौजूद रहे।
बोर्ड अध्यक्ष से की गई शिकायत
एटा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग से व्यापारी नितिन जैन पुत्र रवींद्र कुमार जैन की ओर से शिकायत की गई। शिकायत में बताया गया कि 12 फरवरी को विपिन गारमेंट्स के नाम से घंटाघर पर स्थित दुकान से चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर रही है। अध्यक्ष की ओर से पीड़ित व्यापारी को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया है।