फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव विलंदपुर के पास रविवार की शाम को कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। कार सवार आगरा का ताजमहल देखकर दिल्ली लौट रहे थे। मुंबई के सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। कार दिल्ली से किराए पर ली थी।
विज्ञापन


204 ऊंकार मार्केट, पनवेल रेलवे स्टेशन (नवी मुंबई) निवासी रोशन उत्तम गिलगिले (27) अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली-आगरा घूमने के लिए आए थे। रविवार को आगरा से ताजमहल देखकर यह परिवार दिल्ली लौट रहा था। सुरीर के गांव विलंदपुर के पास कार के आगे कुत्ता आ गया। कुत्ता बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर काफी दूर जाकर पलट गई।

कार सवार रोशन उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौसी संजीवनी विलास टिले, मौसेरे भाई विवेक टिले, कमल उत्तम गिलगिले, दोस्त विजय और नाजिम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल और सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पलटी कार क्रेन से हटवाकर मार्ग सुचारु करवाया गया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें