फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने नौसेरपुर, सद्दीकपुर और बरौठ में देखा विकास कार्य

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील क्षेत्र पंचायत को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुने जाने के बाद अब नौहझील ब्लाक के गांवों में विकास कार्यों की श्रंखला शुरू होने वाली है। गांवों में विकास कार्य परखने और आवश्यक विकास कार्यों की संभावना को लेकर केंद्र सरकार की टीम ने नौहझील ब्लाक के तीन गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चयनित ब्लाक के विकास कार्य संबंधी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गठित टीम के प्रमुख रविकांत चौबे के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गांव नौसेरपुर, बारौठ तथा सद्दीकपुर गांव पहुंची।

टीम के लोगों ने ब्लाक प्रमुख सुमन राजेश चौधरी के साथ गांवों में शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, पेयजल के साधन, तालाब, जल संरक्षण, पशु अस्पताल व अन्य साधनों की जानकारी जुटाई। साथ ही गांवों को और विकसित करने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश चौधरी व डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि नौहझील ब्लाक के 67 राजस्व गांवों में विकास के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। अप्रैल माह में नौहझील क्षेत्र पंचायत को अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही नौहझील ब्लाक को मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें