फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव को रोका तो सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
अखिलेश यादव को रोका तो सड़कों पर उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने पर सपाइयों में आक्रोश भड़क गया। सपाई सुबह सड़कों पर उतर आए और बिलराम गेट चौराहे पर जाम लगाकर कासगंज-बरेली मार्ग अवरुद्ध कर दिया। गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंका। वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लखनऊ से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करने एवं अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात करने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ के एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकने की खबर जिले के सपाईयों को मिली तो भड़क गए और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने बिलराम गेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। गुस्साए युवा सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम की सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार एवं सीओ इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सपाइयों को समझा बुझाकर शांत कराया। करीब 45 मिनट बाद जाम खुल सका।
आक्रोशित सपाइयों के बोल
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अकारण ही रोका गया। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की तानाशाही दूर करेगी। सपा नेता हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि किसी भी हालत में प्रदेश सरकार की तानाशाहीं नहीं चलने दी जाएगी। सौरभ यादव, अभिषेक यादव, देवेंद्र लोधी, मोहम्मद फारूख, रघुनाथ सिंह यादव, प्रोफेसर विजेंद्र सिंह, डा. मनोज यादव, कमल सिंह, निहाज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन
सपाइयों ने शहर में जब जाम लगाया तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अमांपुर रोड से रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले गए। सड़कों से सपाइयों के हटने के बाद लगभग 2 घंटे तक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें