मैनपुरी-बेवर। शहीद मेला बेवर में अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक ने विजयी छात्र छात्राओं को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम प्रताप सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मुकल श्रीवास्तव, दूसरे स्थान पर शिवानी, मिली, पूनम, तीसरे स्थान पर मानसी दुबे, वंशिका सिंह, अनन्य कुमार, चौथे स्थान पर कीर्ति कुमारी, आस्था शर्मा, सुमन कुमारी रहीं।
मुख्य अतिथि राजेश कर्दम एआरटीओ, विशिष्ट अतिथि शिवप्रताप सिंह प्रबंधक एचडीएफसी बैंक बेवर, राजकुमार संगठन सचिव, निर्णायक के रूप में राजेश कुमार पाठक संगीत अध्यापक, पूरन यादव जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव ने विजयी बच्चों को श्ील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संयोजक सतपाल शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।