कासगंज। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब कासगंज सिटी की ओर से शरद मेला का आयोजन किया गया। शरद मेला के पहले दिन जूनियर कासगंज आइकॉन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागी बच्चें ने जलवा बिखेरा। वहीं शरद मेला में लगे तरह तरह के स्टॉलों पर काफी रौनक देखने को मिली।
कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामना देते हुए मेले के आयोजन की सराहना की। उन्होंने जूनियर आइकॉन प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों के हुनर की भी सराहना की। क्लब की ओर से पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने संगीत कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जूनियर आइकॉन प्रतिभागियों कई राउंड में अपना हुनर प्रदर्शित किया। देर रात्रि तक कार्यक्रम का आयोजन जारी था। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी, सचिव अनूप गुप्ता, नवीन अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम, वैभव बिड़ला, गिरीश अग्रवाल, डा. अजय गोविल, पीयूष गोयल, सुधीर शर्मा, सिद्धार्थ चौधरी शिवेश सिंह, प्रदीप शंकर, विनय गुप्ता, प्रदीप गर्ग, मनोज माहेश्वरी, गौरांग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रजत अग्रवा, सतीश माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं इनरव्हील क्लब से रूबी माहेश्वरी, लक्ष्मी गर्ग, सौम्या अग्रवाल, रिचा, सीमा, पूनम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।