फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सुमौर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसान अलीगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर चलवाने का कार्य भी करता था। आरोपी भी यही कार्य करते हैं। इसी प्रतिस्पर्धा से वह किसान से रंजिश मानते थे। इसके चलते ही शुक्रवार रात जब वह अपनी झोपड़ी में सो रहा था, तब उसे गोली मार दी गई। मृतक के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सुमौर निवासी राजवीर (45) पुत्र नत्थू सिंह शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में सो रहा था। आरोप है उसी समय गांव के ही अमित उर्फ बडे़ पुत्र सियाराम और उसके भाई अजय उर्फ ननकू एवं केके डॉन उर्फ घनश्याम पुत्र सुरेंद्र ने ट्रैक्टर चलाने की प्रतिस्पर्धा में उसको गोली मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर अलीगंज पुलिस के साथ ही एएसपी, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास ट्रैक्टर हैं और आरोपियों के पास भी हैं। मृतक के ट्रैक्टर से गांव के ज्यादातर लोग काम कराते हैं। जबकि आरोपियों की दबंगई के चलते उनके ट्रैक्टर कम चलते हैं। इसी बात की रंजिश मानते हुए आरोपियों ने किसान की गोली मार हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट मृतक के बेटे नरेंद्र उर्फ लालू ने थाना अलीगंज में नामजद दर्ज कराई है। बता दें कि घटना के बाद भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। म़ृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें