फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हो सकेगा टेढ़े-मेढ़े पंजों का इलाज

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अब जिला अस्पताल में क्लब फुट (टेढ़े-मेढ़े पंजे) का इलाज भी संभव हो सकेगा। प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 28 दिसंबर को होगा। प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा क्लब फुट के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


मिरकल फीट इंडिया इंटरनेशनल संस्था के द्वारा मथुरा में इसका उपचार किया जाएगा। सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से 2 बजे तक यह कैंप लगाया जाएगा। संस्था के यूपी प्रोग्राम मैनेजर गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब फुट से ग्रसित मरीजों को सीरियल ब्लास्ट कास्ट सर्जरी के माध्यम से उपचार किया जाता है।

संस्था द्वारा प्लास्टर कास्ट के बाद मरीजों को नि:शुल्क जूते व उपचार के दौरान मरीज ड्रॉप आउट न हो, इसके लिए अभिभावकों को काउंसिलिंग भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें