फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाहू गार्ड करेगा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की निगरानी

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एटा। गश्त को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा उदासीनता बरतने की आए दिन शिकायत प्राप्त होती रहती है। मगर अब पुलिसकर्मी ऐसा नहीं कर सकेंगे। निर्धारित ड्यूटी के स्थलों तक अब पुलिस को पहुंचना ही पड़ेगा। अगर वह रात में ऐसा नहीं करते हैं तो इसकी जानकारी तत्काल एसएसपी तथा संबंधित थाना प्रभारी को हो जाएगी और कोई बहाना भी नहीं चलेगा क्योंकि एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा हीलाहवाली पर अंकुश लगाने को लेकर सुबाहू गार्ड एप की शुरूआत की है। इसके माध्यम से हर पुलिसकर्मी का नाम के हिसाब से ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किया जाएगा। ट्रायल के लिए थाना पिलुआ से इस एप की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले में नई सुबाहू गार्ड एप को लांच किया है। इस एप पर काम कर रहे अमित कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के ड्यूटी क्षेत्र को इस एप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस एप को सभी पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थान पर नहीं पहुंचता है। तो उसे उसका मोबाइल संदेश देकर उस जगह पर पहुंचने के लिए सलाह देगा। इसके बाद भी यदि कोई पुलिसकर्मी संदेश को नजरंदाज करता है तो सीधा नोटिफिकेशन थाना प्रभारी और एसएसपी के पास पहुंचेगा। जिसे देखने के लिए थानाध्यक्ष और एसएसपी उसे पुलिस कर्मी को तलब या फिर अन्य कार्रवाई करने के लिए सक्षम हो सकेंगे।
आम नागरिकों को भी मिलेगा फायदा
एटा। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इस एप के माध्यम से पुलिस कर्मियों की मनमानी पर रोक लगने के साथ ही आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस एप को अपने मोबाइल में रखने के बाद नागरिक अपने क्षेत्र में नजदीक ड्यूटी स्थान को खोज सकेंगे और वहां तैनात पुलिस कर्मी का नाम एवं नंबर प्राप्त करने के बाद उसे घटना, दुघर्टना की सूचना उसे तत्काल प्रभाव से दे सकेंगे। एसएसपी ने बताया कि उस संबंधित पुलिस कर्मी को दी गई जानकारी को जिले के आला अधिकारी भी देख सकेगे और उस पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आदेशित कर सकेगे।
विज्ञापन

सुबाहू गार्ड एप का ट्रायल पिलुआ थाना पुलिस कर रही है। अभी इसे पूरे जिले के पुलिसकर्मियों को मुहैया कराया जाएगा। इससे रात को गस्त करने पुलिसकर्मी किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत पाएंगे।
विज्ञापन

आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें