फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस की खिताबी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में हुई पुलिस की जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा को मात देकर आगरा पुलिस की टीम ने सीरीज पर कब्जा किया। उपविजेता रही एटा की टीम को आगरा टीम ने छह विकेट से हराया। सीरीज जीतने वाली टीम को पीएसी कमांडेंट ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस की चार दिवसीय जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन मौके पर एटा और आगरा पुलिस टीम के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा पुलिस टीम ने महज 14 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त करते हुए एटा पुलिस टीम को छह विकेट से करारी हार दी। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने को लेकर एटा के आरक्षी हर्षित कुमार को मैन ऑफ द सीरीज। वहीं चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लेने पर आगरा के खिलाड़ी नीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतने वाली आगरा पुलिस टीम को पीएसी सेनानायक स्वामी प्रसाद ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में जिले के साथ ही आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस जिले की पुलिस टीम ने प्रतिभग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें