करहल (मैनपुरी)। राम मंदिर आस्था का विषय है, यह भाजपा के एजेंडे में शामिल है। विधि संगत तरीके से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हम अवश्य करेंगे। यह बातें प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि मंदिर के मुद्दे का आम चुनाव से कुछ भी लेेना देना नहीं है। इस पर राजनीति करने जैसी कोई बात नहीं है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा सशक्त प्रत्याशी उतारेगी और जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। प्रत्याशी कौन होगा, यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और केंद्र में पार्टी की सरकार बरकरार रहेगी। इसे पूर्व प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर रमाकांत दुबे, केशव सिंह यादव, अनिल तिवारी, पदयात्रा मंडल प्रमुख अनिल तिवारी, लालसिह वर्मा, सुभाष तिवारी, मयंक यादव, संजू दुबे, संजीव वर्मा, हरिशंकर सविता, ब्रजेश यादव, रिषभराज, अवनीश जाटव, योगेंद्र गुप्ता, राकेश दुबे, अवनीश दुबे, ब्रजधीश, सिद्दार्थ तिवारी मौजूद रहे।