फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवनगर में फूड प्वाइजनिंग से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के महादेवनगर में एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। चार सदस्यों की हालत खराब हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इसमें सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


महादेवनगर निवासी नीटू परिवार के साथ ही रहता है। शनिवार को खाना खाने के बाद उसकी पत्नी राधा देवी (26), मां विमला देवी पत्नी कुन्नीराम व बेटी करीना (सात), सोनी देवी (दो) वर्ष की ही हालत खराब हो गई। पहले एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, बालिका की हालत अधिक खराब हुई तो परिजन जिला अस्पताल लाए। इसमें सात वर्षीय बालिका करीना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बालिका की मौत परिवार में चीत्कार मच गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में तैनात फार्मासिस्ट जगदीश कुमार ने बताया कि परिजन बालिका के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। खाना बनाते समय कोई ऐसी चीज खाने में गिर गई थी, जिसे खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें