फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस की पिटाई, दरोगा, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस की पिटाई, दरोगा, दो सिपाही घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दहेज की खातिर महिला से मारपीट करने की शिकायत पर दबिश देने गई जसरथपुर थाना पुलिस की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। लाठी डंडों से एसआई और दो सिपाहियों को पीटा गया। घायल सिपाही और एसआई को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहीं मामले की रिपोर्ट एसआई ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के गांव नगला समल निवासी दिनेश ने अपनी बेटी की शादी जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला जई निवासी नरेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की खातिर विवाहिता को परेशान करने लगे। मामले की शिकायत दिनेश ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई । इस पर शुक्रवार रात करीब ढाई बजे थाने से एसआई सुरेश कुमार, सिपाही हरेंद्र और विजयसिंह आरोपी के घर दबिश देने गए। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दरोगा और दोनों सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाने से पुलिस ने घायल दरोगा और सिपाही को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट घायल एसआई सुरेश कुमार ने नरेंद्र सहित दस लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।

शिकायत पर पुलिस दबिश देने गई थी। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने की प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय भदौरिया, क्षेत्राधिकारी - अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें