फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। टीम ने अलग-अलग स्थानों से नमूने इकट्ठे कर जांच को भेजे हैं।
गढ़ी एबरन स्थित विक्रेता वीरेंद्र कुमार के छैना बनाने वाले गोदाम पर छापेमारी की। मौके से छैना मिठाई का एक नमूना लिया है। उसायनी स्थित छैना की मिठाई केंद्र पर छापेमारी की इसे राजकुमार संचालित कर रहे थे। टीम ने छैना का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। सुहागनगर स्थित पंडित मिष्ठान भंडार के स्वामी संतोष कुमार से पनीर का नमूना लिया। ठारवाजिपुर स्थित खाद्य विक्रेता विद्याराम के सरसों के तेल पिराई केंद्र से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए भेजा है। शेष बचे 90 किलोग्राम सरसों का तेल सीज कर दिया। नगला बीच स्थित विक्रेता आशु जैन से दया ब्रांड खटाई पाउडर का नमूना जांच के लिए भेज दिया। कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी सय्यद शहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह द्वारा की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पूर्व में लिए खाद्य नमूने की जांच रिपोर्ट फेल हो गई है। खाद्य विक्रेता चंद्रप्रकाश बिना पंजीकरण के कारोबार करते हुए मिले। एडीएम न्यायालय ने पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। रानी नगर, मंडी समिति के निकट कोटला रोड़ पर पानी प्लांट मेसर्स बालाजी हेल्थकेयर के स्वामी सत्येंद्र कुमार से पैक ड्रिंक वाटर का नमूना जांच के लिए भेजा था। आरोपी पर 15 हजार का अर्थदंड लगाया है। ग्राम मालीपट्टी स्थित मिठाई निर्माण इकाई के मालिक लाखन सिंह के सोन पपड़ी का नमूना जांच में अद्योमानक पाया गया। बूंदी का
नमूना जांच में अद्योमानक पाए जाने पर 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। टूंडला चौराहा स्थित विक्रेता भगवती प्रसाद से लिया बूंदी के लड्डू के नमूने में भी मिलावट मिली उन पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया है। जिला अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी से लिया नमूना जांच में फेल हो गया है।