एटा। जिले में अच्छी पुलिसिंग करने और निरोधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों की अच्छी संख्या में गिरफ्तारी करने को लेकर डीजीपी ने एसएसपी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दो माह में जिले को प्रदेश भर में सात बार टॉप थ्री में स्थान मिला है।
विगत दिनों निर्धारित त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में निपटाने को लेकर और अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को एसएसपी आशीष तिवारी को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एसएसपी की प्रशंसा की है।
बता दें कि पिछले दो माह में नौ बार शस्त्र फैक्ट्री, लुटेरों और चोरों को पकड़ने को लेकर जिले ने सात बार टॉप थ्री जिलों में अपना नाम शामिल किया था। इसे लेकर डीजीपी स्तर से एसएसपी को प्रशस्ति पत्र भेजकर बधाई दी है। वहीं डीजीपी स्तर से एसएसपी को मिले प्रशस्ति पत्र के बाद जिला पुलिस में खुशी की लहर देखने का मिल रही है।
------
आठ इंस्पेक्टर, एसआई इधर से उधर
एटा। एसएसपी आशीष तिवारी ने आठ इंस्पेक्टर और एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सुम्मेर सिंह को लाइन से क्राइम ब्रांच, विपिन कुमार को जन सूचना प्रकोष्ठ से निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर, बाबूलाल अहिरवार को कोतवाली नगर से कोतवाली देहात, रामरतन को कोतवाली नगर से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध अवागढ़, शैलेंद्र प्रतापसिंह को लाइन से प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, रामौतार को लाइन से जन सूचना प्रकोष्ठ प्रभारी, एसआई राजेंद्र पाल सिंह को अवागढ़ से कोतवाली नगर, सत्यवीर मलिक को एसएसआई मिरहची और महेंद्र सिंह को नया गांव से एसएसआई जैथरा बनाया है। वहीं नौ हेड कांस्टेबल और महिला आरक्षियों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।