फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने दी गांव सोन में दबिश, नहीं मिला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मर्चेंट नेवी के अफसर के घर में लाखों रुपये की चोरी के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस मथुरा पहुंची। थाना मगोर्रा के गांव सोन में आरोपी को पकड़ने को दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ नाकामी ही लगी।
विज्ञापन


मुंबई में मर्चेंट नेवी के अफसर के घर में काम करने वाले मगोर्रा के गांव सोन निवासी राजेश कुमार ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जुलाई मेें हुई चोरी की वारदात के आरोपी की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस बुधवार को मगोर्रा थाने पर पहुंची।

यहां पर मगोर्रा पुलिस के सहयोग गांव सोन में छापा मारा। पुलिस के हाथ चोरी का आरोपी नहीं चढ़ सका। मुंबई पुलिस ने इसके बाद उसके कई ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


थक-हारकर मुंबई पुलिस बैरंग लौट गई। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस मर्चेंट नेवी के अफसर के घर जुलाई में हुई चोरी की वारदात के आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार मर्चेंट नेवी के अफसर के घर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें