फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कया मां को जहर खाने पर मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने चार दिन पहले जहर खाकर जान दे दी थी। इस मामले में सोमवार को मृतका के पुत्र ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पत्नी के प्रेम संबंधों का विरोध करने में असफल होने पर उसकी मां ने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी पत्नी का पंकज नाम के व्यक्ति के साथ कई दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी मां को होने पर वह इसका विरोध कर रही थी। इसके बाद भी उसकी पत्नी, पंकज के साथ अपना नाता नहीं तोड़ रही थी। मां के विरोध करने पर उसकी पत्नी, प्रेमी पंकज व एक अन्य व्यक्ति उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पुत्र ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा किये जा रहे लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसकी मां ने जहर खा कर जान दे दी। मृतका के पुत्र की तहरीर पर उसकी पत्नी, प्रेमी पंकज सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें