फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से खींचकर छात्र के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मंगलवार को वाहन से कालेज जाते छात्र का रास्ते में कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर अपहरण करने का प्रयास किया। सफल न पाने पर हमलावरों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गौतमपाड़ा निवासी विष्णु गौतम जीएलए विश्वविद्यालय में पालीटेक्निक मेकेनिकल तृतीय वर्ष का छात्र है। विष्णु मंगलवार को कालेज की बस से विवि जा रहा था। बस के गोपालगढ़ के समीप पहुंचते ही दो कारों में सवार लगभग 8-10 लोगों ने बस को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने हथियारों का भय दिखाते हुए विष्णु गौतम को बस से खींचकर लाठी-डंडों से मारपीट की और डस्टर गाड़ी में जबरन खींचकर अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया।

चीख-पुकार पर स्थानीय निवासी सोनू गौतम आदि मदद को दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर बाद में देखने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस समूचे घटनाक्रम की वीडियो बस में मौजूद कालेज के विद्यार्थियों द्वारा बना ली गई। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पीड़ित के अनुसार उसके साथ हुई घटना के पीछे आरोपियों द्वारा विगत 20 सितंबर को सचिन कुंतल नाम के युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में उसे दोषी माना जाना है। जबकि वह इस घटना में शामिल नहीं था। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें