फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से गिरी दीवार में दबकर दंपती की दबकर मौत

विज्ञापन
तेज बारिश से गिरी दीवार में दबकर दंपती की दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा/अमांपुर। अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला तिरेसठ में शुक्रवार की रात्रि को झोपड़ी की दीवार गिर गई। उसमें दबकर दंपती की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सहावर थाना पुलिस और सहावर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं गंजडुंडवारा इलाके में भी तीन दीवारें बारिश के कारण गिर गईं और दो मंजिला मकान का एक हिस्सा भी गिर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश जानलेवा बन गई। बारिश इतनी तेज थी कि कई झोपडिय़ों और मकानों की बुनियादें हिल गईं और गिर पड़ी। अमांपुर के नगला तिरेसठ में झोपड़ी के आसपास बारिश का पानी एकत्रित हो गया। इससे झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। झोपड़ी में ओमप्रकाश(60) अपनी पत्नी भूदेवी(55) के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान झोपड़ी की दीवार अचानक गिर पड़ी और दंपती मलबे में दब गए। इससे दंपत्ति की चीख निकल पड़ी तो पास में ही रह रहे अन्य ग्रामीण परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई। आनन फानन लोगों ने मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सहावर के एसडीएम, तहसीलदार एवं अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिलाधिकारी ने सहावर के एसडीएम को आश्रितों को सहायता के निर्देश दिए हैं।
वहीं गंजडुंडवारा इलाके में भी कई दीवारें गिर गईं और दो मंजिला मकान का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। मोहल्ला नानक बक्श शैलेश पालीवाल की दो मंजिला मकान का एक हिस्सा गिर गया। काफी मलबा गिरने से खलबली मच गई। वहीं मोहल्ला पूरब थोक में मुसदीक हुसैन, कल्लू व अच्छन की दीवार गिर गई। इसके अलावा राम छितैनी में रामनरायन के मकान की दीवार गिर गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं ढोलना के कस्बा बिलराम में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। जिससे 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें अमीना बेगम पत्नी राहत अली एवं साइना पत्नी नन्हें मियां निवासी मोहल्ला पीरजादा हुईं।
विज्ञापन


बारिश में गिरे दो मकान, पशु की मौत
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के लालपुर निवासी बेवा सोमादेवी अपने तीन बच्चों, बेटी व उसकी तीन संतान के साथ कच्चे मकान में रह रही है। रात को अचानक तेज बरसात हुई। इसके चलते उसका कच्चा मकान सुबह करीब सात बजे जब घर के सभी सदस्य बाहर निकल कर मकान को चारों तरफ से देख रहे थे अचानक गिर गया। इससे गृहस्थी का सामान, अनाज उसके नीचे दब गया। इसके साथ ही महिला के देवर मुन्नालाल का भी उसी समय बरसात के चलते मकान गिर गया। जिसमें भी घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। दूसरी तरफ थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी लल्लू सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह का भी रात को अचानक पशु बंधने वाला घर गिर गया। इससे मलबे में दबकर एक बकरी मर गई। जबकि चार पशु घायल हो गई। गनीमत रही उस मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं था। इस तरह से बरसात में गिरे मकान से एक बडा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

मकान व चौक की दीवार गिरी, हादसा बचा
सहावर। मोहल्ला मोरी में सीताराम पु9 दीनानाथ का मकान गिर गया। जिससे गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। वहीं बाजार स्थिति चौक की दीवार गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों ने मलबे को हटाया। जिसके बाद मार्ग शुरु हो सका। गांव सेवनपुर में भूरे पुत्र फकीरुल्ला का मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि हादसों में मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें