बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव मेें आरोपियों ने एक महिला की अश्लील फोटो खींच लीं और उसे गांव में लोगों को दिखाने के साथ ही अब महिला को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के अश्लील फोटो गांव के ही युवक ने करीब दो माह पहले मोबाइल से खींच लिए थे। युवक अब महिला को फोटो दिखाकर ब्लैक मेल कर रहा है। आरोपी युवक गांव की कई महिलाओं व पुरुषों को भी फोटो दिखा चुका है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि एक ट्रक चालक ने उसे उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के एक युवक ने उसे फोटो दिया है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।