फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने मनचलों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शहर में मनचलों की खबर लेने के लिए शनिवार एसएसपी खुद सड़कों पर निकले। अधीनस्थ और पुलिस फोर्स के साथ मिलकर एसएसपी ने कोचिंग सेंटर और शांति नगर स्थित जीजीआईसी गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने मनचले प्रवृति एक दर्जन युवाओं को पकड़ा। साथ ही पुलिस फोर्स ने कोचिंग सेंटर के आसपास बैठे हुए मनचले प्रवृति को लोगों को खदेड़ा।


शहर में गर्ल्स कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों के घूमने और आने जाने वाली छात्राओं के साथ छींटाकसी करने वालों के खिलाफ एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान के तहत एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी वरुण कुमार, कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा के अलावा महिला पुलिस बल के साथ शहर के रेलवे रोड, शांति नगर गर्ल्स इंटर कॉलेज तक पैदल मार्च करते हुए मनचलों को पकड़ने का अभियान चलाया। जिसके दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्ध मनचलों को पकड़ा। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मौके पर एसएसपी ने जीजीआईसी से छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओं से भी राह चलते वक्त होने वाली समस्यों के बारे में भी बातचीत की। इसके साथ ही दुकानों पर फालतू बैठे हुए युवाओं को वहां से हटाते हुए दुकानदारों को ऐसे लोगों को न बैठाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें