फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में 20 पायदान नीचे आने के बाद सक्रिय हुए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सफाई के मामले में 20 पायदान नीचे गिरने के बाद रेलवे अधिकारी जंक्शन की सफाई को लेकर सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को डीसीएम संचित त्यागी ने जंक्शन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


देश भर के रेलवे स्टेशनों की साफ सफाई को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा सर्वे कराया गया था। जिसमें मथुरा जंक्शन सफाई के मामले में 75वें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष मथुरा जंक्शन सफाई के मामले में 55वें स्थान पर था। एक वर्ष में 20 पायदान नीचे आ जाने से रेलवे अधिकारी सकते में हैं। जंक्शन की साफ सफाई कैसे बेहतर हो इसे लेकर मंथन जारी है।

चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर आरएच परिहार ने सफाई ठेकेदार को चेताया है। रैंकिंग गिरने पर अधिकारियों का तर्क है कि सर्वे मई में हुआ था, तब जंक्शन पर विकास कार्य बड़ी तादात में चल रहे थे। डीसीएम ने बताया कि जंक्शन की साफ सफाई को और बेहतर किया जाएगा। प्लेटफार्म की धुलाई का काम तड़के तब कराया जाएगा जब यात्रियों की संख्या कम हो। यात्रियों को जागरूक करने के लिए जंक्शन पर जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें