फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 लाख की जालसाजी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। 95 लाख रुपये की जालसाजी का आरोपी गोविंदनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कल्याणं करोति से पकड़े गए जालसाज को पुलिस ने जेल भेज दिया है। चार दिन पहले ही जालसाज के घर और गेस्ट हाउस पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए थे।
विज्ञापन


बता दें कि गोविंदनगर निवासी मयंक गौतम पुत्र एसके शर्मा ने थाना गोविंदनगर में दो के खिलाफ 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। हरकत में आई गोविंदनगर पुलिस ने छह दिन पूर्व ही एक आरोपी को दबोचकर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था।

गोविंदनगर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की नोटिस हासिल करके गेस्ट हाउस और घर पर चस्पा किए। पुलिस जालसाज की धरपकड़ में जुट गई। आखिरकार शनिवार की दोपहर गोविंदनगर पुलिस को कल्याणं करोति मोड़ पर जालसाज हत्थे चढ़ गया। गोविंदनगर पुलिस ने जालसाज को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि 95 लाख रुपये की जालसाजी का मुख्य आरोपी गोविंदनगर 80 फुटा के एफ-218 निवासी हरेंद्र राघव पुत्र विक्रम सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें