फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने तोड़ा माइक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के विकास कार्यों को हरी झंडी देने को पहली बार बुलाई बोर्ड मीटिंग हंगामे की भेंट चढ़ गई। मंगलवार को महापौर नूतन राठौर के प्रस्तावित जनहित के चार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विरोध करते हुए पार्षदों ने हंगामा, नारेबाजी की। प्रस्ताव पास करने को लेकर पार्षद दो फाड़ हो गए। हंगामे को देखते हुए महापौर बैठक को स्थगित कर सदन से बाहर चली गईं।
विज्ञापन


नगर निगम ने मंगलवार को सुबह 11 बजे बोर्ड मीटिंग बुलाई लेकिन बोर्ड मीटिंग 12.15 बजे शुरू हो सकी। महापौर नूतन राठौर की अनुमति पर सदन की कार्रवाई शुरू हुई। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने 26 जून को हुई कार्रवाई की पुष्टि की। पार्षद पूनम शर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि चुनाव के बाद 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे। कार्यकारिणी की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, ऐसे पिछली बैठक की पुष्टि कैसे की जा सकती है। मुख्य अभियंता आरके मित्तल ने पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा की तभी पार्षद कासिम सिद्दीकी ने विरोध किया जनहित के नाम पर चार करोड़ से अधिक के 15 कार्य प्रस्तावित किए हैं। यह प्रस्ताव जनहित के हैं या नहीं यह कार्यकारिणी तय करती है। किन्हीं खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह पार्षद लाए गए हैं, जिनका हम विरोध करते हैं।

पार्षद देशदीपक यादव ने कहा कि हम प्रस्तावों का विरोध नहीं कर रहे हैं, परंतु इनसे हम संतुष्ट नहीं हैं। दूसरी ओर पार्षद अजय गुप्ता गुट ने प्रस्तावों का समर्थन किया। पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि जनहित के कार्यों को हम सभी पार्षद बहुमत के आधार पर पास करते हैं। यह सुनते ही पार्षद दो फाड़ हो गए। अजय गुप्ता गुट के पार्षद जहां प्रस्ताव पास करने पर अड़ गए, वहीं देशदीपक गुट के पार्षदों ने विरोध किया। इस पर हंगामा, नारेबाजी होने लगी। पार्षदों के बीच आपस में टकराव की स्थिति को देखते हुए महापौर नूतन राठौर ने कहा कि बोर्ड मीटिंग स्थगित की जाती है, आप सभी अपने घर जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें