फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंगों ने मारपीट कर किया फायर

विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
जैथरा। लड़की भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए दबंगों ने परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। सामान की तोड़फोड़ करने के साथ ही आरोपियों ने फायर कर दहशत भी फैलाई। इससे गुस्साए दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर थाना जैथरा पर पहुंचे। जहां पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को 22 जुलाई को मूसेपुरा निवासी नीटू पुत्र सत्येंद्र सहित पांच लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए थे। इसकी रिपोर्ट लड़की के पिता ने थाना जैथरा में आरोपियों के नाम 25 जुलाई सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी जब आरोपी पक्ष के लोगों को हुई तो वे शाम को असलाहों से लैस होकर लड़की के घर पर जा धमके। जहां आरोपियों ने लड़की के पिता सहित अन्य लोगों से गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ करते हुए उसे लूट ले गए। लड़की के घर पहुंचे दबंगों ने दहशत फैलाने को लेकर फायर भी किया। इसे देख गांव के लोगों में आक्रोश पनप गया और वे दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर थाना जैथरा पहुंचे। थाने पहुंचे लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें