फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के इंतजार में खड़े परिक्रमार्थी की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
जैंत/टाउनशिप (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव खामनी के पास वाहन के इंतजार में खड़े युवक की मौत हो गई, जबकि पिता-चाचा समेत छह लोग घायल हो गए। यह सभी राजस्थान के गंगापुर सिटी से गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए जा रहे थे। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


राजस्थान (गंगापुर सिटी) के गंगाजी की कोठी निवासी प्रीतम (28) पुत्र मुरारी पिता, चाचा जगदीश और चार अन्य के साथ गोवर्धन परिक्रमा को आया था। वह मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव खामनी के पास गोवर्धन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मथुरा की तरफ से गोवर्धन जा रही जीप ने परिक्रमार्थियों में टक्कर मार दी। प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-चाचा समेत छह लोग घायल हो गए।

उधर, जैंत चौकी क्षेत्र के निवासी बल्लू (75) हनुमान मंदिर से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में टीकमगढ़ के गांव बितर निवासी बलराम (45) गणेशराम सिक्स लेन के चल रहे कार्य में मजदूरी कर रहा था। थाना रिफाइनरी के बरारी कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अलीगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह (40) साथियों के साथ गोवर्धन परिक्रमा जा रहे थे।
विज्ञापन



चौकी जैंत के गांव राल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। शनिवार की रात थाना हाईवे के नवादा कट पर हुए सड़क हादसे में मरे युवक की शिनाख्त बैंक कालोनी की संजय नगर निवासी अनुराग (25) पुत्र दीनदयाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें