फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आया एनआरआई हुआ ठगी का शिकार ,

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अमेरिका से आया एनआरआई परिवार वृंदावन में ठगी का शिकार हो गया। यहां के एक मंदिर में एनआरआई से गो और अन्नदान के नाम पर 36 हजार रुपये ठग लिए गए। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। देर शाम ठगी की रकम को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


मूल रूप से हैदराबाद निवासी पवन जुबाड़ी पिछले 18 वर्षों से अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रह रहे हैं। पवन अमेरिका की बीपी 3 कंपनी में आईटी डिपार्टमेंट में अधिकारी हैं। पवन पिछले दिनों भारत घूमने के लिए परिवार के साथ आए। यहां गोविंददेव मंदिर के पास दो युवक मिले और मंदिरों के दर्शन कराने की कहने लगे। इसके बाद परिवार ने युवकों को साथ ले लिया। इसके बाद युवकों ने उन्हें गोविंददेव मंदिर, रंगजी मंदिर के दर्शन कराए।

इसके बाद वे उन्हें पत्थपुरा स्थित श्री ब्रजबिहारी ठाकुर दाऊजी महाराज मंदिर ले गए। यहां उन्हें गो अन्नदान का महत्व बताते हुए दोनों युवकों ने एक लाख रुपये मंदिर में दान करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पवन द्वारा असमर्थता दिखाने पर 35995 रुपये दान के लेकर रसीद दे दी। रात आगरा पहुंचने पर उन्हें ठगी का अंदाजा हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आगरा एएसपी से मिलकर घटना से अवगत कराया। मामला मथुरा एसएसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के दबाव के बाद आरोपी युवकों ने ठगे रुपये वापस दे दिए। पवन ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें