फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने का आरोपी दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली के हरिनगर क्षेत्र से एक महीना पहले किशोरी को बहला फुसलाकर लाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। घर में मिले आरोपी और उसकी बहन को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। किशोरी के घर में नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके संबंध में पूछताछ कर जानकारी भी जुटाई है। थाना कोतवाली के छपट्टी निवासी समीम उर्फ पप्पू दिल्ली में रहकर दो साल से ऑटो चलाता था। वह दिल्ली के हरिनगर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। ऑटो चलाने के दौरान पप्पू का हरिनगर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से संपर्क हो गया। किशोरी से परिचय होने के बाद दोनों की मोबाइल पर बात शुरू हो गई।
विज्ञापन


किशोरी इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। एक महीने पहले पप्पू अपने साथ किशोरी को ले गया। तलाश के बाद पता नहीं चलने पर किशोरी के पिता ने थाना हरिनगर में अज्ञात रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश शुरू की तो पता चला किशोरी की पप्पू से दिन में कई बार लंबी बात हुई। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर पप्पू के बारे में जानकारी जुटाई। मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एएसआई पीके सिंह किशोरी के पिता तथा पुलिस टीम के साथ मैनपुरी पहुंचे।

कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बिना पुलिस ने समीम के घर पर छापा मारा। घर में समीम तथा उसकी बहन मिले। पुलिस के सामने किशोरी के पिता ने समीम को पहचान लिया। पूछताछ में समीम ने किशोरी के बारे में पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं दी। पुलिस पूछताछ के लिए समीम तथा उसकी बहन को साथ ले गई है। किशोरी का पुलिस को कोई पता नहीं चला है। पिता के अनुसार किशोरी घर से निकलते समय दो लाख के जेवर तथा घर में रखे 42 हजार रुपये भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें