फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन बचाने में लगे डिपो के अधिकारी

विज्ञापन
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। एटा डिपो में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कराने के लिए कर्मचारी संघ भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच उच्च स्तरीय कराने के लिए प्रबंध निदेशक परिवहन से मांग की जा रही है। इस मामले में फंसने वाले अधिकारी अपनी गर्दन बचाने में लगे हुए हैं तो घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए शासन स्तर पर कर्मचारियों से हुंकार भरनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घोटाले में फंसने वाले अपनी गर्दन बचाने में जुट गए है तो दूसरी ओर सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ ने पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय कराने के लिए प्रबंध निदेशक परिवहन से मिलकर उठाने की मांग की है। बता दें कि एटा डिपो में पिछले छह वर्षों में बसों को डिपो रिटर्न व पीएल में खेल करते हुए करोड़ों का घोटाला करने का मामला सामने आया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतने बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की भनक शासन स्तर पर नहीं पहुंच सकी और घपलेबाज आसानी से बच कर निकल गए। मामला उछला तो अब अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। इधर नवागत एआरएम मदन लाल जांच में पूरा सहयोग व दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की कह चुके हैं। इससे डरे हुए घपलेबाजों की सांसें अटकी हुई हैं। अगर दस्तावेज सामने आ गए तो घोटाला बहुत जल्द खुल जाएगा और सजा से बचने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
एटा डिपो में हुए घोटाले की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय कराने के लिए प्रबंध निदेशक परिवहन से मिलकर की जाएगी। मामला बहुत बड़ा हैं घोटाला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए और सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकी नाथ, अध्यक्ष, सेट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें