फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के न आने पर ग्रामीणें का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव बहत में राशन डीलर के प्रस्ताव के लिए गांव में किसी अधिकारी के न पहुंचने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा काटा। ब्लाक में पहुंचकर बीडीओ से बात की। समाधान न मिलने पर एसडीएम के अभाव में डीएम से मिलने दबरई गए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन दबाव में तिथि को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

गांव बहत में शिकायत होने पर प्रशासन ने राशन की दुकान को निलंबित कर दिया। काफी समय से दुकान निरस्त चलने पर प्रशासन ने 24 मई को दुकान का प्रस्ताव कराने का आदेश दिया। गांव में ग्रामीणों के साथ अधिकारी मौजूद रहे लेकिन ग्राम प्रधान के न होने पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बीडीओ जसराना ने ग्रामीणों को 8 जून का समय दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ के समय के अनुसार ग्रामीण सरकारी स्कूल पर एकत्रित हुए लेकिन 11 बजे तक कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण एकत्रित होकर ब्लाक में पहुंचे। जहां बीडीओ से बात की। बीडीओ ने सचिवों की हड़ताल होने का हवाला दिया। गुस्साए ग्रामीण तहसील पहुंचे जहां एसडीएम के न मिलने पर ग्रामीण दबरई की बात कहकर चले गए। बीडीओ रामवीर सिंह ने कहा कि हड़ताल के कारण बहत में प्रस्ताव नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र, विजयपाल सिंह, भीकम सिंह, मलिखान सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुरेश, रामबहादुर, नत्थू सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें