फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सादाबाद रोड पर गुरुवार को पेड़ काटने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली मार दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना राया में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


गांव केशर गढ़ी में सुबह आठ बजे जगवीर सिंह की बंशै निवासी संजू उर्फ शैलेन्द्र से खेत के पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें संजू पक्ष से निहाल सिंह घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। घटना के तीन घंटे बाद जगवीर सिंह अपने पुत्र मोहित के साथ घटना के संबंध में थाना राया जा रहा था।

राया आते समय रामपुर चौराहे के निकट नामजदों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। एसएसआई रविंद्र यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, चिकित्सक रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें